Ek Soch Nai Soch NGO - India's Best NGO, द्वारा शुरू की नेत्रदान मुहिम
Ek Soch Nai Soch NGO - India's Best NGO, Yamunanagar द्वारा शुरू की नेत्रदान मुहिम के दिनप्रतिदिन सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है और यमुनानगर जिले की जनता में निरन्तर बढ़ती भागदारी से यह बात तय है कि 2024 के अंत तक यमुनानगर जिला हरियाणा में सबसे ज्यादा नेत्रदान करने वाला जिला बन जायेगा क्योकि इस मुहिम में टीचर, प्रोफेसर, सीए, डॉक्टर्स, एडवोकेट, अधिकारी, कर्मचारी, बिजनेसमैन अपना पूरा सहयोग दे रहे है इसलिए इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मुकंद लाल जिला नागरिक हस्पताल यमुनानगर द्वारा वृद्ध आश्रम जगाधरी में नेत्रदान मुहिम में सहयोग देने के लिए यश मारवाह जी को सम्मानित किया गया Ek Soch Nai Soch NGO - India's Best NGO, Yamunanagar द्वारा बताया गया कि 25 दिसम्बर को श्रीमति चन्द्रमणि मारवाह जी ने अपनी सांसारिक यात्रा को पूरा किया और यश मारवाह जी, राजिंदर मारवाह जी और जोगिंदर मारवाह जी ने चन्द्रमणि मारवाह जी के नेत्रदान प्रकिया को पूरा करवाया इसलिए आज चन्द्रमणि मारवाह की रस्म पगड़ी के अवसर पर यश मारवाह जी को नेत्रदान मुहिम में सहयोग देने के लिए सीएमओ डॉ मंजीत सिंह जी, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ विपुल गोयल जी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ निशा जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आई काउंसलर मनीषा जी द्वारा सम्मानित किया इस अवसर पर रस्मक्रिया में आए हुए रिश्तेदारों, पड़ोसियो और शुभचिंतकों को मरणोउपरांत नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि आज साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि मरणोपरांत नेत्रदान कर नेत्रहीन लोगो के जीवन मे रोशनी ला सकते है किसी भी आयु में चश्मा लगाने वाला, मधुमेह और मानसिक तनाव से पीड़ित व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकता है नेत्रदान मरणोपरांत ज्यादा से ज्यादा 4 से 6 घण्टे के अंदर हो जाना चाहिए नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके निकट सम्बन्धी या पड़ोसी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे नम्बर 108, 01732231608 पर सूचित करना चाहिए उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति के दोनों नेत्र बन्द कर दे और बन्द नेत्रों को साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़ों से लपेट कर रखना चाहिए ताकि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन को रोशन किया जा सके इस अवसर पर अंतिम अरदास में आए हुए लोगो ने मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प भी लिया इस अवसर पर जतिन मल्होत्रा, कमल मारवाह, रेणु मारवाह, स्नेह मारवाह, हरीश जग्गी,नरेंद्र जग्गी आदि उपस्थित थे Ek Soch Nai Soch NGO Shashi 7015551486