नेहरू युवा केन्द्र और Ek Soch Nai Soch NGO - India's Best NGO, Yamunanagar द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय युवा दिवस एवम सप्ताह 2024 के तहत दयानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति चित्रकारी प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमकार स्वामी जी के मार्गदर्शन में हुआ इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सीए शिवा मित्तल जी और विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेविका नीतू गेरा जी और हरप्रीत कौर जी ने शिरकत की इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि ने कॉर्डिनेट किया
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर चित्रकारी कर नशे से होने वाले सामाजिक,आर्थिक,पारिवारिक ओर सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का सन्देश दिया
विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा समाज मे गम्भीर समस्या बन चुकी है और समाज के हर वर्ग को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है और इसके साथ साथ मानसिक रूप से स्वस्थ न होने के कारण भी आम व्यक्ति डिप्रेशन,भूलने की समस्या, घबराहट,बेचैनी,भ्रम में रहना और शक करने जैसी समस्याओ का शिकार हो जाता है ओर वह अपनी कार्य दक्षता का सही प्रयोग नही कर पाता इसके लिए जरूरी है कि हम सुबह जल्दी उठकर सैर, योगा ओर व्यायाम जरूर करे दिन में कुछ समय सच्ची प्रेरणादायक कहानियां ओर अखबार जरूर पढ़े और दिन में कुछ समय समाजिक कार्यो में योगदान जरूर देना चाहिए इससे हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा
इस कार्यक्रम के अंत मे सर्वश्रेष्ठ चित्रकारी करने के लिए ज्योति को प्रथम, वंदना को द्वितीय और हिमानी को तृतीय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर रविन्द्र जी, रश्मि जी,मनमीत जी,वर्षा जी, सारिका जी आदि उपास्थि थे
Ek Soch Nai Soch NGO
Shashi
7015551486